फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद ताला भी लगा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के मिश्रपुर मुहल्ला निवासी एक बंद मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान लेते गए। जाते समय चोर मकान में अपना ताला भी बंद करते गए। सोमवार को मुंबई से घर लौटे मकान मालिक ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित रमेश गुप्ता जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के मिश्रपुर मुहल्ले का निवासी है। वह परिवार सहित मुंबई में रहता है। एक दिसंबर 2016 को अपने बेटे की शादी करने के लिए घर आया हुआ था। शादी के बाद मकान में ताला बंद कर सपरिवार मुंबई चला गया। सोमवार को रमेश गुप्ता पुन: परिवार के साथ किसी काम से घर लौटा, तो मकान में बंद दूसरा ताला देखकर दंग रह गया। काफी प्रयास के बाद रमेश ताला काटकर अंदर घुसे। कमरों में सारे समान बिखरे पड़े थे। आलमारी, बक्सा, अटैची आदि टूटे पड़े थे। इनमें रखा 16 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान और आभूषण गायब थे। चोर नगदी, गहनों के साथ-साथ दो सिलेंडर, एलईडी टीवी, कपड़ा आदि भी उठा ले गए। रमेश गुप्ता ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, पर रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें