फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद कटाई गांव में सोमवार की शाम क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के विवाद में दो पक्षों को बीच मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से 19 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। किसी तरह से विवाद को शांत कराई। घायलों का पीएचसी अजमतगढ़ में मेडिकल मुआयना कराया गया। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। घायल होने वालों में एक पक्ष से उदय प्रकाश गौतम (27), भारत गौतम (21), छोटेलाल (50), मोतीलाल (35), वकील राम (20), छोटेलाल (40), गोलू राम (21), राम शर्मा (18), पवन (19) तथा दूसरे पक्ष से कन्हैया चौहान (23), रमाशंकर (20), वीरेंद्र (18), सरवन (18), धीरज (18), रामविजय (19), अजीत (21), आनंद (23), रुस्तम (21), विशाल (22) का नाम शामिल है। यह लोग जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद कटाई गांव का निवासी है। सोमवार की शाम दोनों पक्ष के युवक गांव के सिवान में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान मामूली सी बात पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें यह सभी घायल हो गए। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि इसी मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें