फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कक्षा तीन के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से बालक की मौत हो गई। घटना के समय वह स्कूल से पैदल घर जा रहा था। पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। मृत बालक विकास सिंह (8) पुत्र कल्पनाथ रौनापार थाना क्षेत्र के महुआबाड़ी छितौनी गांव का निवासी था। दो भाईयों में बड़ा विकास कक्षा तीन में पढ़ता था। वह बुधवार की शाम स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में सुरौली गांव के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल हो गया था। परिवार के लोग एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। जहां उपचार के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें