15 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना के वार्ड नंबर-5 वाल्मीकि मोहल्ला निवासी रवि उर्फ पुजारी व वार्ड नंबर-6 शिव मंदिर भूना निवासी हेमंत कुमार उर्फ नोनी को सीआईए पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों युवक नशीला पदार्थ लेकर अपनी आई-20 कार में सवार होकर फतेहाबाद की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर भूना रोड बाइपास के पास नाका लगा कर उक्त कार को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।