फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। बिलवाई गांव निवासी युवक ने बीमारी से तंग आकर सोमवार की रात घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। मृत युवक बृजकेश उर्फ बृजेश दुबे (30) पुत्र रामा पवई थाना क्षेत्र के बिलवाई गांव का निवासी था। वह दो बच्चों का पिता था। करीब दो माह से बीमारी से तंग था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे बृजकेश घर से साइकिल लेकर निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात तक उसके वापस न आने पर परिवार के लोग खोजबीन शुरू किए। इस दौरान उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। परिवार के लोग अभी उसे तलाश ही रहे थे कि मंगलवार की सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए तो आम की बाग में डाल से रस्सी के सहारे उसकी लाश लटक रही थी। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर लाश मिलने की सूचना से हलाकान परिवार के लोग पहुंचकर लाश को नीचे उतारे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घर वालों से हुई पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि वह बीमारी से तंग होकर यह कदम उठाया है। लाश पीएम को भेजवा दी गई। जांच पड़ताल जारी है। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, न ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें