आजमगढ़। सगड़ी तहसील के हरिरामपुर में नवीन परती की .248 हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जा हटाने के आदेश होने के बाद कानूनगो ने एडीएम से फोर्स मुहैया कराने की गुहार लगाई है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने एस़डीएम को फोर्स उपलब्ध करा कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। सगड़ी तहसील के हरिरामपुर में नवीन परती की .248 हेक्टेयर जमीन पर वर्ष 1996 में अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया था। तभी से मामला एसडीएम कोर्ट और वहां से एडीएम कोर्ट में चल रहा था। एडीए प्रशासन की ओर से पिछले दिनों जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर संबंधित कानूनगो हरेंद्र राम ने एडीएम को पत्र लिखकर अवैध कब्जा हटवाने के लिए फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की थी। एडीएम नरेंद्र सिंह ने एसडीएम सगड़ी को पर्याप्त पुलिस के साथ कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं।