फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर नेपाल मूल के युवक की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार बोला, पुलिस ने खाली कागज पर करवाए हस्ताक्षर, दर्ज नहीं किया हत्या का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नेपाली मूल के युवक की मौत के मामले में मंगलवार को हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर परिजन एसएसपी डॉ. अरुण नेहरा से मिले। मरने वाला गगन मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। मंगलवार को भी परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। एसएसपी के आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार हो पाया।
मृतक के पिता राजकुमार ने एसएसपी को दी शिकायत मेें बताया कि पुलिस ने दबाव बनाकर खाली कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए और हत्या का मामला दर्ज करने से मना कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी पर डराने धमकाने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

बताते चलें कि रविवार रात 12 बजे छत से गिरकर एक 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक किसी अपने एक साथी के घर पर उसके पिता की रिटायरमेंट की खुशी में पार्टी कर रहे थे। युवक के परिजनों को सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस ने सूचना दी, जबकि जिस व्यक्ति के घर की छत से गिरकर युवक की मौत हुई, उन्होंने परिजनों को सूचना देना तक मुनासिब नहीं समझा। मृतक युवक के परिजन 44 वर्ष पहले नेपाल से आकर जींद में बसे थे। पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया था। नेपाल के दांग जिला गांव फोटा हाल आबाद हाउसिंग बोर्ड निवासी 55 वर्षीय राजकुमार ने कहा कि उसके तीन बेटे व एक बेटी है। वे 44 वर्ष पहले नेपाल से आकर यहां हाउसिंग बोर्ड में रहने लगे थे। यहीं पर आकर ही उनके बच्चे पैदा हुआ। उसका सबसे छोटा लड़का 17 वर्षीय गगन उसके साथ ही किसी शादी या पार्टी में काम करने जाता था। रविवार को शिव कॉलोनी निवासी गगन का एक दोस्त उससे मिलने आया और कहा कि उसका पिता सूबेदार के पद से रिटायर होकर आया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र खर्ब ने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। बाद में परिजनों ने कहा कि वह मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए दोबारा बयान दर्ज करवाएंगे।
जांच में जो सामने आएगा उसके आधार पर होगी कार्रवाई की जाएगी। यदि हत्या का मामला निकला तो हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस कानून के हिसाब से काम करती है। जो बयान परिजनों ने दिए उसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच में जो सामने आएगा, उसी अनुसार धाराएं बदली जाएंगी।
विज्ञापन

विरेंद्र खर्ब, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
उचित कार्रवाई की जाएगी
युवक की मौत के मामले में परिजन मिलने आए थे। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने समझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
डॉ. अरुण सिंह, एसएसपी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें