फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कम होने के संदेह में पकड़ा सिलेंडर लदा ठेला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के पुरानी सब्जी मंडी मुहल्ले में अक्सर घर की महिलाओं द्वारा कम गैस मिलने की शिकायत की जाती थी। रविवार को इंडेन गैस कंपनी का ठेला चालक जैसे ही गैस की आपूर्ति करने के लिए मुहल्ले में पहुंचा ने उसे रोक लिया। लोगों ने सिलेंडर की तौल करने की बात कही फिर क्या था ठेला चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नगर के सब्जी मंडी मुहल्ले में गृहिणियों से बार-बार सिलेंडर में गैस कम होने की शिकायत मिलने पर रविवार को सिलेंडर देने पहुंचे ठेला चालक को लोगों ने रोक लिया। लोगों ने ठेला चालक से सिलेंडर का वजन कराने को कहा। पहले तो वह तैयार हो गया और अपने साथ लाए बाट से सिलेंडर की तौल कर वजन को बराबर बताया। फिर क्या था एक दूकान के तराजू पर जब लोगों ने सिलेंडर को तौलना शुरू किया तो ठेला चालक सिलेंडर लदा ठेला छोड़कर भाग गया। इलेक्ट्रानिक तराजू से हुई तौल में प्रत्येक सिलेंडर से तीन से चार किग्रा प्रति सिलेंडर गैस कम मिली। लोगों ने गैस एजेंसी के मालिक को फोन किया उसने मामले को सलटाने की बात कही। लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ तो उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को भी फोन किया। लेकिन जब उनका भी फोन नहीं उठा तो लोगों ने नगर कोतवाली में फोन कर पूरे घटना क्रम की जानकारी दी। इस पर नगर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और ठेले को लेकर नगर कोतवाली आई। नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सिलेंडर लदा ठेला पकड़ा गया है। सप्लाई इंस्पेक्टर इसकी जांच कर रहे हैं। वहीं मुहल्ले के लोगों ने वजन के दौरान जिस सिलेंडर में गैस कम पाई थी वहीं सिलेंडर सप्लाई इस्पेक्टर की जांच में सही पाया गया। जिला सप्लाई इंस्पेक्टर आनंद यादव ने बताया कि मुहल्लेवासियों ने संदेह के आधार पर जिस ठेला लदे सिलेंडर को पकड़ा था। उसकी जांच की गई जांच के दौरान सिलेंडर में गैस कम नहीं मिली। मैंने इसकी रिपोर्ट जिलापूर्ति अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें