आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के निवासी की पुत्री के साथ पहले आरोपियों ने छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने युवती की लाठीडंडों से पिटाई कर दी। दरवाजा तोड़ दिया और खड़ी धान की फसल भी काट ले गए। तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
युवती के साथ बुधवार सुबह गांव के कुछ युवकों ने छेड़खानी की। युवती ने मामले का विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पिता की ओर से मामले की शिकायत आरोपियों के परिजनों से की गई तो आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर युवती और उसके पिता के साथ मारपीट की। साथ ही धान की खड़ी फसल भी काट ले गए। पीड़िता के पिता की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में बृजेश, राजेश, सुरेश पुत्रगण जगदीश, सुधरी पत्नी जगदीश, रीना पत्नी कुमार, रामवृक्ष पुत्र चिलाउ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।