बलरामपुर। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सकिया बकिया गांव निवासी डा. लल्लन 40 को गुरुवार की देर रात आठ बजे गाजीपुर स्थित खानपुर थाने के बगल में स्थित क्लीनिक से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन से धक्का लगा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सकिया बकिया गांव निवासी डा. लल्लन की गाजीपुर जनपद के खानपुर थाने के बगल में होमियोपैथिक की क्लीनिक है। वह प्रतिदिन बाइक से क्लीनिक आवागमन करते हैं। गुरुवार की रात आठ बजे वो रोज की भांति क्लीनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। खानपुर के पास ही उन्हें अज्ञात वाहन से धक्का लग गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना उनके परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल भेज दिया।