फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से 96 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कटीहारी गांव निवासी अजय कुमार ने बुधवार को जीयनपुर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। अजय कुमार का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व वह यूनियन बैंक जीयनपुर के एटीएम से उसकी पत्नी रुपये निकालने आई थी। जैसे ही मशीन में अपना कार्ड डालकर गुप्त कोड डायल किया। तभी पीछे खड़े दो युवकों ने मशीन को हैंग कर दिया और रुपया नहीं निकल सका। इसके बाद जालसाज पत्नी का कार्ड लेकर देखने लगे और बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमाकर चले गए। ठगों ने अजय की पत्नी के एटीएम कार्ड के जरिए उसके खाते से कई किस्तों में 96 हजार रुपये निकाल लिया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर संतलाल यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें