फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित नहीं आया तो थानाध्यक्ष ने लिखवाई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी मुहल्ले से तमसा नदी पुल के पास 28 जुलाई की शाम पांच बजे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दौड़ाकर जिस युवक पर फायर किया था। उसका आज तक कोई पता नहीं चला, ना ही वह थाने में आकर घटना के संबंध में कोई तहरीर दी। जबकि पुलिस घटना के बाद एक दूकान के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। जिसमें पूरा घटनाक्रम और बदमाशों की पहचान हुई। शिनाख्त होने के बाद थानाध्यक्ष ने तहरीर देकर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मौके से बरामद हुई पीड़ित युवक की बाइक के आधार पर उसकी और फुटेज के आधार मनबढ़ों की तलाश में जुटी है। शहर के शारदा चौराहे के बगल से तमसा नदी गुजरती है। नदी के पार मुहल्ले में जाने के लिए पुल बना है। जिसे नया पुल कहा जाता है। नदी के दोनों तरफ बड़ी-बड़ी दूकानें और सरकारी दफ्तर हैं। यहां अक्सर भीड़ रहती है। शाम को खरीदारी करने वालों की भीड़ कुछ ज्यादा ही रहती है। 28 जुलाई की शाम करीब पांच बजे एक बाइक पर सवार युवक को दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछा करते हुए आए और नया पुल के समीप उस पर गोली चला दिया। गोली युवक के बगल से गुजर गई वह बाइक से कूदकर गली में भागकर अपनी जान बचाई। भागते समय भी बदमाशों ने उसे पर फायर किया। लेकिन वह भाग निकला। भीड़भाड़ वाले मुहल्ले में गोली चलने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी सरिता सिंह फोर्स के साथ पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस लोगों से पूछताछ के आधार पर युवक की बाइक कब्जे में ले ली। घटना के सच का पता लगाने के लिए एक दूकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद है। उधर घटना के बाद से ही पीड़ित युवक थाने नहीं पहुंचा। पुलिस उसके बाइक के आधार पर उसकी पहचान करवा रही है। पीड़ित के न आने पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सिधारी सरिता सिंह ने तहरीर देकर मनबढ़ों के विरुद्ध हत्या के प्रयास और दहशत फैलाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें