तहबरपुर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के सोढऱी कुलकुला गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी तहबरपुर में इलाज चल रहा है।
घायल होने वालों में पवारू यादव (70), रितेश (12), आकांक्षा (16), प्रिंस (14) का नाम शामिल है। यह सभी तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोढऱी कुलकुला गांव के निवासी हैं। इनका पड़ोसी से जमीन का विवाद चलता है। रविवार की सुबह कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मनबढ़ों ने पीटकर इन्हें घायल कर दिया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।