फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का बेटा सहित दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुवा पुलिया के पास गुरुवार की शाम हुई मुठभेड़ में दो असलहा तस्कर गिरफ्तार किए गए जबकि दो बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। बदमाशों के पास से आठ पिस्टल, तमंचे, 12 कारतूस और वाराणसी से चुराई गई एक बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाशों में एक आरोपी सिपाही का बेटा है। बदमाशों ने बताया कि बिहार से असलहे मंगाकर पूर्वांचल में बेचते हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों का चालान कर फरार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार उर्फ सिपाही गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के बघावदेयीपुर गांव निवासी, सुकालू राम इसी थाने के मालाखुर्द गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक एंटी एक्सटार्शन टीम आजमगढ़ रेंज के प्रभारी अश्वनी पांडेय, श्यामसुंदर यादव को मुखबिर से सूचना मिली तो वे मेंहनगर थाने की पुलिस के साथ मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुवा पुलिया के पास बदमाशों का इंतजार करने लगे। गुरुवार की देर शाम को दो बाइक पर सवार चार लोग आते हुए दिखे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस दौरान एक बाइक पर सवार बदमाश फायर कर भाग निकला। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सुनील और सुकालू को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, सात तमंचा 12 कारतूस, तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई। एसपी ग्रामीण के मुताबिक सुनील राम पेशेवर अपराधी है। वह 26 मार्च 2018 को तरवां थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल होकर गिरफ्तार हुआ था। जेल से छूटने के बाद वह पुन: सक्रिय हो गया। एसपी ग्रामीण के मुताबिक यह सभी बिहार के मुंगेर से अवैध असलहा लेकर आते हैं। पूर्वांचल के अन्य जिलों में उन्हें बेचते हैं। एसपी ग्रामीण के मुताबिक सुनील का पिता नंदलाल सिपाही था। वह आजमगढ़ जिले के कई थानों में रह चुका है। सुनील के विरुद्ध पूर्वांचल के कई जिलों में कुल 26 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें