फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार के पास से छिपकर रह रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को सिधारी थाने की पुलिस और स्वाट टीम के सहयोग से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2006 में पुलिस को चकमा देकर कचहरी परिसर से फरार होने के बाद से वह गाजियाबाद में नाम बदलकर रह रहा था। उसके पास से लूट की बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी सिटी/प्रभारी एसपी कमलेश बहादुर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सूरज गोंड़ पुत्र श्यामप्यारे मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाने के सुरहूरपुर गांव का निवासी है। पेशेवर अपराधी सूरज के खिलाफ आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी ने बताया कि 27 जनवरी 2006 को शहर कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी और गैगेस्टर के मामले में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। 18 अगस्त 2006 को सूरज को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान आरक्षी रामकेबल को चकमा देकर कचहरी परिसर से वह फरार हो गया था। इस मामले में आरक्षी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। सूरज की गिरफ्तारी न होने पर उस पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल सिंह और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से मुबारकपुर थाने के सठियांव बाजार के पास से सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लूट की एक बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। सूरज ने बताया कि फर्जी नाम दिनेश के नाम से वह गाजियाबाद में रह रहा था। इतना ही नहीं वर्ष 2016 में सूरज ने दूसरी शादी भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें