फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शापिंग माल कैशियर को मारपीट कर 11 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय कस्बा स्थित एक शॉपिंग मॉल में कार्यरत महिला कर्मियों के साथ छेड़खानी करने वाले युवकों ने रविवार की रात मॉल के कैशियर पर हमला बोल दिया और उसके पास रखे 11 हजार रुपये छीनकर भाग गए । घटना के बाबत सरायमीर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बे में ही एक शॉपिंग मॉल हैं जहां कई लड़कियां काम करती हैं। कुछ दिनों से कस्बे के मनबढ़ युवक शापिंग माल में आते थे और इन महिला कर्मियों के साथ छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करते थे। इस बात की जानकारी जब कैशियर राजकुमार मौर्य को हुई तो उसने मॉल के दो अन्य कर्मियों आदित्य व रामनिवास के साथ मिलकर उक्त मनबढ़ युवकों का विरोध किया। इस पर आरोपी युवक देख लेने की धमकी देते हुए मॉल से चले गये। रविवार की रात राजकुमार मौर्य मॉल बंद कर अपने अन्य साथियों के साथ घर लौट रहा था। अभी वह कुछ ही दूर पहुंचा था कि मुंह ढंके आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। राजकुमार व व साथियों का शोर सुन कर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर राजकुमार के जेब से 11 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये। पीड़ित ने रात में ही सरायमीर थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें