फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बखरियाडीह गांव के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया, जिससे साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बलिया में देर शाम उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके के बखरियाडीह गांव निवासी राजेंद्र राजभर (30) साइकिल से गुरुवार को घर से रिश्तेदारी के लिए निकला था। अभी वह घर से कुछ दूर ही पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। साइकिल बोलेरो में फंस गई, जिससे कुछ दूरतक राजेंद्र घसिटता हुआ चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों अन्य लोगों के साथ आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे बलिया सदर अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान देर शाम करीब साढ़े सात बजे उसके मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। मालूम हो कि मृतक राजेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। पिता निठाली राजभर की मृत्यु पांच वर्ष पहले हो चुकी है। वह अपनी बूढ़ी मां भगमनिया और अपनी पत्नी संजू के साथ रहता था। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से मां और पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है। लोगों द्वारा लाख सांत्वना देने के बाद भी मां और पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें