फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गोरिया बाजार में स्थित एक सर्पाफा की दुकान का ताला तोड़कर सोमवार की रात भीतर घुसे चोर दस हजार रुपये नगदी सहित ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित रामदुलारे गोरिया बाजार का निवासी है। घर के पास उसकी आभूषण की दुकान है। सोमवार की रात को रामदुलारे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात को सुनकान माहौल पाकर चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। अंदर से दस हजार रुपये नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। चोरी गए आभूषणों में 12 सोने की कील, आठ नथिया, दो बाली, पांच लाकेट, दस अंगूठी, दो चेन, 29 पायल, 36 मीना आदि शामिल है। जिस स्थान पर यह चोरी हुई है। उसके ठीक बगल में पुलिस की पीकेट रहती है। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें