फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी कारखाना में लगी आग, दस लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। कस्बे में स्थित एक हैंडलूम कारखाने में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। भोर में तेज धुआं और लपटें उठने पर लोगों को जानकारी हुई तो मालिक को सूचना देते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ता न होने की वजह से गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में बाजार के लोग अथक प्रयास कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। कारखाने में आग लगने से करीब दस लाख रुपये का सामान और उपकरण आदि जलकर नष्ट हो गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतील जगदीशपुर गांव निवासी कमाल असगर पुत्र मो. अहमद का जहानागंज कस्बा में हैंडलूम कारखाना है। जहां से साड़ियां बनाकर सप्लाई करते हैं। इस कारखाने में करीब पंद्रह से बीस लोग काम करते हैं। बुधवार को कारखाना बंद था। छुट्टी होने की वजह से कोई नहीं था। कारखाने में ताला बंद था। देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में कारखाने में आग लग गई। गुरुवार की भोर में कारखाने से तेज धुआं और लपटें उठने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो मालिक कमाल असगर को बताया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। कारखाने में आग लगने की जानकारी होने पर वहां कस्बे के अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर विभाग की दो गाड़ियां पहुंची, लेकिन कारखाने तक जाने के लिए रास्ता न होने की वजह से मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में बाजार के लोग ही अथक प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाया। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि कारखाने में रखा करीब दस लाख रुपये का सामान और उपकरण जलकर नष्ट हो गया। इसमें चार पावरलूम मशीन, दो बड़ा चरखा और भारी मात्रा में साड़ी बनाने वाला धागा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें