फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को पीट कर प्रेमिका को उठा ले गये मनबढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। रेलवे स्टेशन फरिहां पर कुछ मनबढ़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर उसके साथ बातचीत कर रही युवती को जबरन उठा ले गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो घंटों की मशक्कत के बाद युवती को मनबढ़ों के कब्जे से मुक्त कराया गया। हालांकि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। युवक युवती प्रेमी व प्रेमिका बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला एक लड़का गुरुवार को फरिहां स्टेशन पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ बैठ कर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान फरिहां गांव के कुछ मनबढ़ युवक मौके पर पहुंचे और युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक की पिटाई के बाद वे युवती को जबरन गांव में उठा ले गये और एक व्यक्ति के हाते में स्थित कमरे में कैद कर दिया। युवक ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। मामला दो समुदायों का होने के चलते निजामाबाद थाना पुलिस सक्रिय हो गई। कुछ ही देर में गांव में काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गयी। इसके बाद युवती की खोज शुरू हुई। घंटों मशक्कत के बाद युवती को एक हांते स्थित कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने इस दौरान दो युवकों को भी हिरासत में लिया है, लेकिन उनके बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें