सगड़ी। गांधी पीजी कालेज मालटारी गेट पर बुधवार की शाम चुनावी रंजिश और छेडख़ानी को लेकर छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। नाराज छात्रों ने विपक्षी एक छात्र की कार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस देख सभी लोग फरार हो गए। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार के पास स्थित गांधी पीजी कालेज में क्षेत्र के तमाम युवक और युवतियां पढ़ती हैं। जल्द ही संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में हारजीत को लेकर छात्रों के बीच कई दिनों से नोंकझोंक चल रही थी। इसीबीच बुधवार को कालेज में पढने वाली एक छात्रा से दूसरे गुट के छात्र ने छेडख़ानी कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर छात्रा के समर्थक छेडख़ानी करने वालों की तलाश करने लगे। शाम करीब तीन बजे दोनों गुटों में कालेज गेट पर मारपीट होने लगी। कालेज गेट पर मारपीट की घटना होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं भागकर मौके की तरफ जाने लगी। इसी दौरान किसी ने ईंट पत्थर फेंककर छात्र संघ के अध्यक्ष सत्यम चौबे की कार को क्षतिग्रस्त श्कर दिया। इस दौान थाइक से भी कार में ठोकर मारी गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल जीयनपुर देवानंद भारी भरकम फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की जीप देखते ही दोनों गुटों के छात्र फरार हो गए। पुलिस छात्र संघ अध्यक्ष सत्यम चौबे की कार को मरम्मत के लिए भेजवा दिया। घटना से नाराज कुछ छात्र दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। हालांकि पुलिस ने सभी को समझा शांत कराया। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही।