आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासिनी इसरतुननशिा पत्नी मुहम्मद सिद्दीकी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मेंहनगर पुलिस पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी को बताया कि 31 अक्तूबर को उनके बेटे की गांव के ही एक व्यक्ति से कुछ कहा सुनी हो गई। उसी दिन शाम को उक्त व्यक्ति ने घर पर आकर उनके बेटे और उन्हें मारा पीटा। उन्होंने इसकी तहरीर मेंहनगर थाने में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। अब आरोपियों द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की। ब्यूरो
एफआईआर दर्ज करने के बाद भी नहीं की गिरफ्तारी