फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की दीवार ढही, मां-बेटी सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव में शुक्रवार की रात कच्चे मकान की दीवार ढह जाने से दबकर मां-बेटी सहित तीन महिलाएं घायल हो गई। इनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिलाओं में सविता (38) पत्नी गुड्डू राम उसकी बेटी ज्योति (11) और पूनम (28) पत्नी पवन का नाम शामिल है। यह सभी जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव के निवासी हैं। शुक्रवार की रात सविता अपनी बेटी और देवरानी के साथ कच्चे मकान में सोई हुई थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य इस मकान से सटे पक्के मकान में सो रहे थे। रात करीब एक बजे कच्चे मकान की दीवार ढह गई। जिसमें यह तीनों दब गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मलवा हटाकर तीनों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानागंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीनों को रेफर कर दिया। इनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां सविता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें