फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद नहीं, किसे ने सुनियोजित तरिके से मारा मेरा बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। गुरियाल पंचायत में पंखे से लटके मिले युवक अजय के शव मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। युवक के पिता शिव राम कौंडल ने कहा कि उसके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।
विज्ञापन

पिता ने कहा कि उनके बेटे की मौत के बारे में डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत 48 घंटे पहले यानी 22 अगस्त की रात को हो चुकी है। पिता ने कहा कि अजय का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था, परंतु परिवारों की असहमति के चलते दोनों पक्षों की पंचायत गारलां व गुरियाल में लगभग छह महीने पहले पुलिस की उपस्थिति में समझौता हो गया। इसमें युवक व युवती के बीच आगे से किसी भी तरफ से कोई बात नहीं करने पर सहमति बनी थी। इस बात पर उसका बेटा सहमत था, परंतु युवती ने अजय को बार-बार फोन करना और पत्राचार जारी रखा। इस बाबत अजय ने 20 अगस्त को युवती के पिता से शिकायत की, परंतु लड़की के पिता ने आवेश में आकर उसकी कोई बात नहीं सुनी और उलटा उसके बेटे को ही जान से मारने की धमकी दे दी। धमकी की बात को लेकर अजय कुमार ने 22 अगस्त को आम जलास में गुरियाल पंचायत प्रधान को लिखित रूप से अवगत करवाया।
इस बाबत प्रधान ने 22 अगस्त को ही अजय का पत्र पुलिस चौकी गंगथ को प्रेषित किया था। पिता ने कहा कि अजय कुमार ने प्रधान के पास जाने के बाद इस मामले में उसी दिन अपने मामा सतीश कुमार को भी अवगत करवा दिया था। उन्होंने कहा कि उसी रात अजय कुमार का पंखे से लटका पाया जाना स्पष्ट संकेत करता है कि उनके बेटे की हत्या की गई। पिता ने एसपी कांगड़ा से इस मामले की जांच निष्पक्षता से करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान रंजना कुमारी ने कहा कि 22 अगस्त को अजय कुमार के पत्र को गंगथ पुलिस चौकी को प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें