विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज के पास रविवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। भाग रहे ट्रक का पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में है। मृत अधेड़ भीमराज प्रजापति (50) विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज के पास अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। रविवार को कोई सामान लेने के लिए बिलरियागंज बाजार गया था। सामान लेकर घर आते समय जैसे ही वह घर के करीब पहुंचा कि पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक टक्कर मार दिया। इसमें भीमराज गंभीर रुप से घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। भीमराज दो पुत्रियों का पिता था।