फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्नतपुरा मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के बंद मकान का ताला तोड़कर रविवार की रात भीतर घुसे चोर नगदी सहित करीब दो लाख रुपये का आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया। रात करीब ढाई बजे पड़ोसी अपने ड्यूटी से घर पहुंचा तो मकान का गेट खुला देखकर दंग रह गया। उसने आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर फोन लगाया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित महिला सोमवार की सुबह घर पहुंची और चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित टिंकू मोदनवाल पुत्र रुपचंद मोदनवाल शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्नतपुरा मुहल्ले का निवासी है। एक हफ्ते पूर्व टिंकू विदेश चला गया। उसके विदेश जाने के बाद टिंकू की पत्नी मकान में ताला बंद कर अपने मायके चली गई। इधर रविवार की रात मुहल्ले का माहौल सुनसान पाकर चोर टिंकू के मकान का ताला तोड़कर अंदर से पांच हजार रुपये नगदी सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया। रात करीब ढाई बजे टिंकू का पड़ोसी रामलगन ड्यूटी से घर लौटा तो वह टिंकू के मकान का दरवाजा खुला देखकर दंग रह गया। रामलगन पहले तो उसकी पत्नी को कई बार आवाज दिया। मकान के भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर फोन लगाया। तब पता चला कि टिंकू की पत्नी अपने मायके है। उधर चोरी की घटना से हलाकान टिंकू की पत्नी सोमवार की अलसुबह भागकर मौके पर पहुंची और चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें