फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव निवासी विजय यादव सहित जौनपुर जिले के 32 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पांच ठगों ने करीब 28.80 लाख रुपये ठग लिया। ठगों में दो देवगांव कोतवाली क्षेत्र, जबकि तीन जौनपुर के है। पीड़ितों ने अपनी जमीन और गहने गिरवी रखकर रुपये दिए थे। रुपये वापस मांगने पर ठग जान मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने एसपी जौनपुर को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

विजय यादव पुत्र रामनवल दीदारगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव का निवासी है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति से उसकी छह माह पूर्व मुलाकात हुई। उसने बताया कि जौनपुर जिले के रहने वाले उसके कुछ परिचित बेरोजगारों को विदेश भेजते हैं। इसके लिए 90 हजार रुपये लगेंगे। ठग के झांसे में आकर विजय ने उसे जमीन गिरवी रखकर 90 हजार रुपये दे दिया, लेकिन विदेश नहीं जा सका। ऐसे में विजय अपने रुपये मांगने जौनपुर निवासी उस व्यक्ति के पास पहुंचा जिसे रुपये दिए थे तो वहां अन्य लोग भी मौजूद थे जो अपनी रकम लेने के लिए आए थे। इन लोगों ने ठगों को 90- 90 हजार रुपये दिए थे। इसमें जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अटौरी गांव निवासी राकेश कुमार, सोनिकपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार, लपरी गांव निवासी सुजीत, उड़ली गांव निवासी विजय, जियाउद्दीन, मो. परवेज, सिरौथी गांव निवासी मो. शोएब, हमजापुर गांव निवासी अमीन पुत्र मोबिन, खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी मो. फइन, खेतासराय थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी चंद्रेश, मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के बृजेश चौहान आदि 32 लोग शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे इन जालसाजों को बैंक खाते के माध्यम से रुपये दिए हैं। एसपी जौनपुर शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच करवाई जा रही। आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें