फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमोहर की डाल उपर गिरने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां/बलरामपुर। फूलपुर तहसील गेट पर शुक्रवार की दोपहर गुलमोहर की डाल ऊपर गिरने से घायल अधेड़ की मौत हो गई। जबकि महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में जर्जर मकान की दीवार गिरने से दबकर दो युवक घायल हो गए। जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरिया का पूरा गांव निवासी अच्छेलाल (55) के खेत से कुछ मनबढ़ किस्म के लोग जबरन रास्ता निकाल रहे थे। इस पर अच्छेलाल मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाने के लिए फूलपुर तहसील आया था और तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर घर लौट रहा था। साधन के इंतजार में अच्छेलाल तहसील गेट के पास खड़ा था। तभी गुलमोहर पेड़ की डाल टूटकर अच्छेलाल के ऊपर गिर गई। दबकर वह घायल हो गया। अच्छेलाल को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अच्छेलाल तीन बेटा और दो बेटियों का पिता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इसीक्रम में महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी भरत (30) और बहादुर (20) शुक्रवार की सुबह अपने घर के पास खड़े थे। तभी मकान की जर्जर दीवार ढह गई। मलवे में दबकर यह दोनों घायल हो गए। गांव वालों की मदद से इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें