फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान पर पुलिस का पहरा, परिवार घर में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर, तरवां और मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जिन चार सराफा कारोबारियों से रंगदारी मांगी गई है, उनकी सुरक्षा के लिए दूकानों पर एक-एक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। सुरक्षा के बाद भी सराफा व्यापारियों के परिवार वाले भय वश घरों में कैद हैं। पुलिस के अब तक की जांच में पता चला है कि चारों से एक ही मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई। इसलिए पुलिस अनुमान लगा रही कि एक ही बदमाश ने इन चारों को धमकी दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के चौथे दिन सोमवार को पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन

पीड़ितों में मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर नौ के रहने वाले सराफ प्रमोद कुमार, मेहनाजपुर बाजार निवासी गणेश सेठ और हरिशंकर सेठ को रंगदारी के लिए 16 जून को फोन किया गया है। बदमाश ने मेहनाजपुर बाजार के दोनों कारोबारियों से इनकी क्षमता के मुताबिक दो-दो लाख रुपये और मेंहनगर के सराफ से तीन लाख रुपये की मांग की है। जबकि तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार निवासी अमरदीप सेठ से 15 जून को फोनकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ितों की तरफ से संबंधित थाने में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जब बदमाश के फोन नंबर की पड़ताल की तो पता चला कि वह एक ही नंबर से इन चारों को धमकी दी है। इससे लग रहा कि बदमाश एक है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर धमकी भरा फोन आने के बाद से ही पीड़ित और उनके परिवार के लोग भयभीत हैं। एसपी के निर्देश पर इनकी सुरक्षा के लिए दूकान के बाहर सोमवार को एक-एक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए भले ही लगा दिया गया लेकिन व्यापारियों के परिवार वालों में दहशत है। वे घरों में कैद हैं। थाने की पुलिस गतिविधियों पर नजर लगाए हुए है। व्यापारियों से रंगदारी मांगे जाने के बाद से बाजार के अन्य बड़े कारोबारी भी दहशत में हैं। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बदमाश दूकानदार अपनी दूकानों के बाहर फोन नंबर लिखे थे। इससे बदमाश को आसानी से उनका नंबर मिल गया। गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के साथ तीनों थानों के थानाध्यक्षों की संयुक्त टीम लगातार काम कर रही है। बहुत जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें