आजमगढ़। सोशल साइट पर देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करके लोगों की भावना आहत करने के आरोपी के घर बुधवार की सुबह निजामाबाद थाने की पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया। वह निजामाबाद थाने के अनंतपुर गांव का निवासी है।
एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार पुत्र दयाराम है। वह निजामाबाद थाने के अनंतपुर गांव का निवासी है। एसपी के मुताबिक कंधरापुर थाने के बस्ती उगरपट्टी गांव निवासी भाजपा नेता हरिबंश मिश्रा ने 14 मई को पुलिस के सोशल मीडिया सेल के जरिए शिकायत की कि एक व्यक्ति ने सोशल साइटों पर देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट की है। इससे ना केवल लोगों की धार्मिक भावना आहत हो रही, बल्कि लोगों में आक्रोश भी है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच साइबर सेल से करवाई गई तो आरोपी निजामाबाद थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी संतोष कुमार पाया गया। बुधवार को फरिहां चौकी प्रभारी विजय मौर्य ने संतोष को घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। ।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया।