फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती चोरी की घटनाओं से कालोनी वासी दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक तीन चोरी की घटनाओं से ग्रामीण और नागरिक दहशत मे हैं। चोरी की घटनाएं नहीं थमने से लोगों में असंतोश है। लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। जमुनीपुर कालोनी में शुक्रवार की रात चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर रविवार को भुक्तभोगी समेत आधा दर्जन लोगों ने कोतवाल श्रीकांत राय से भेंट की।
विदित हो कि बुधवार की रात पिपरी शिवरामपुर में चोरों ने गृहस्वामी और उसके पुत्र को घायल कर लगभग एक लाख रुपये के माल पर हांथ साफ कर दिया था। उसी रात फत्तूपुर दरगाह के एक मकान में घुस कर चोर लगभग ढाई लाख रुपये के कीमती सामान और आभूषण उठा ले गए थे। इस पर पुलिस छानबीन कर रही थी कि अगली रात जमुनीपुर कालोनी में बैंक प्रबंधक मुनीत श्रीवास्तव के खाली फ्लैट से सवा लाख रुपये का माल ले जाने में कामयाब हो गए। राहत वाली बात यह रही कि कालोनी वासियों ने उसमे से एक चोर को धर दबोचा जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर कालोनी वासियों में असंतोश व्याप्त है। जमुनीपुर के प्रधान पति प्रकाश जायसवाल ने कहा कि यहां फ्लैट खाली छोड़ कर हटना खतरे से खाली नहीं होता। चोरों की नजर हर समय कालोनी पर रहती है। जैसे ही लोग कहीं जाते हैं घटना को अंजाम देते हैं। उधर अब तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। इसको लेकर रविवार कालोनीवासियों ने कोतवाल श्रीकांत राय से मुलाकात कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने फ्लैट के पास से मिले एक मोबाइल भी पुलिस को दिया। पुलिस का कहना है कि एक चोर पकड़े जाने तथा मोबाइल की मदद से असली चोरों तक पहुंचने का प्रयास हो रहा है। पुलिस से मुलाकात करने वालों में बैंक प्रबंधक मुनीत श्रीवास्तव, राकेश पाठक, विकास सिंह, पंकज सिंह, दिनेश मौर्य भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें