फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से स्कूल गई तीन बच्चियां लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल शिब्ली नर्सरी स्कूल की तीन बच्चियां लापता हो गई है। हालांकि जीआरपी ने रात आठ बजे उन्हें इलाहाबाद जंक्शन से बरामद कर लिया है। देर शाम को सूचना मिलने पर बच्चियों के परिजन उन्हें लेने के लिए इलाहाबाद रवाना हो गए। बच्चियों के लापता होने का पता तब चला जब वे स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची। घबराए परिजनों ने देर शाम शहर कोतवाली में तहरीर भी दे दी। शिब्ली नर्सरी स्कूल के कक्षा छह में पढ़ने वाली तीनों बच्चियां शहर के बदरका, कुंदीगढ़ व पहाड़पुर की रहने वाली है। परिजनों के अनुसार रोज की भांति तीनों घर से विद्यालय के लिए निकली थी। वहीं तीनों एक ही सेक्शन छह बी में पढ़ती थी और तीनों की उम्र 12-13 साल के बीच की है। दोपहर में हुई छुट्टी के बाद भी बच्चियां घर नहीं पहुंची। काफी देर होने पर परिजनों ने बच्चियों की खोजबीन शुरू किया। जब बच्चियों का कुछ पता नहीं चला तो देर शाम शहर कोतवाली में बच्चियों के गायब होने की तहरीर दे दी गई। परिजनों का यहीं कहना है कि तीनों घर से विद्यालय के लिए निकली थी तो वहीं विद्यालय के प्रबंधक शाह आबिद ने बताया कि सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में उपस्थिति पंजिका की जांच कराई गई। जिसमें तीनों बच्चियां गुरुवार को अनुपस्थित पाई गई। तीनों में से किसी की भी उपस्थिति दर्ज नहीं थी। ऐसे में तीनों बच्चियां स्कूल से नहीं बल्कि घर से निकलने के बाद से ही गायब है। वहीं शहर कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चियों के आने के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें