फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को मारने के लिए चलाई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 दिसंबर की रात करीब दस बजे ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अवती नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रधान की हत्या करने के उद्देश्य से फायर किया था लेकिन निशाना चूक गया और वह बच गया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह प्रधान और भाभी के बीच संबंध और रंजिश के चलते काफी परेशान था। पुलिस इस घटना में लिप्त दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अली आजम पुत्र हबीबुल्ला है। वह तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि 14 दिसंबर की रात को तहबरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्राम प्रधान मंजूर अहमद को गोली मार दी गई। गोली पीठ में लगने से मंजूर घायल हो गया। उसका वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर है। घटना के संबंध में प्रधान के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के अली आजम सहित तीन लोगों को नामजद किया। सोमवार मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ अवती तिराहे नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। जबकि इसके दो साथी वीरेंद्र शर्मा और अखिलेश गुप्ता रविवार को ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पूछताछ के दौरान अली आजम ने बताया कि प्रधान मंजूर अहमद से उसका जमीन संबंधी विवाद चलता है। इसी के चलते वह अक्सर अली आजम को फर्जी मुकदमे में फंसाने का षडयंत्र रच रहा था। प्रधान के भय के चलते ही अली आजम अपने परिवार के साथ मुंबई में छिपकर रहता है। घर पर किसी के न रहने का फायदा उठाते हुए प्रधान ने उसकी भाभी को झांसे में लेकर संबंध बना लिया। वह घंटों भाभी के साथ उसके घर में रहता था। इन्हीं सब बातों से नाराज होकर अली आजम ने प्रधान की हत्या करने की योजना बनाई और 14 दिसंबर की रात उसकी हत्या करने के उद्देश्य से गोली चलाया।

आजमगढ़। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक अली आजम अपने विपक्षी ग्राम प्रधान मंजूर अहमद की हत्या करने के लिए करीब सात माह पूर्व मुबारकपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से 35 सौ रुपये में तमंचा खरीदा। असलहा लेकर वह अपने घर में छिपाकर मुंबई चला गया। वहां से घटना को अंजाम देने की योजना तैयार करने लगा। इसमें उसके गांव के दो अन्य लोगों ने भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें