फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने के आरोप में14 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की छापेमारी में 14 लोगों पर अवैध खनन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर मुकदमा वन विभाग एवं खनिज विभाग के अधिकारियों ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर रविवार देर रात पंजीकृत कराया। इन पर खनिज विभाग के समाप्त हो चुके पट्टों पर भी खनन कराने का आरोप है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मड़िहान के दाढ़ीराम,दाती तथा पड़री के सुखनई समेत अन्य स्थानों पर अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिलने पर छापेमारी की थी। इसमें शिकायत सही पाई गई। वन विभाग के जंगल दाढ़ीराम और दाती में खनन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से खनन कराया जा रहा है।इसके अलावा सुखनई के नदी से बालू एवं पहाड़ों से अवैध तरीके बोल्डर निकाले जा रहे हैं। इस पर उन्होंने सभी आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। छापेमारी के बाद वन विभाग के रेंजर और खनन अधिकारी आर.बी सिंह रविवार देर रात मड़िहान थाने पहुंचे और 14 लोगों के तहरीर दी। पुलिस ने वन विभाग की ओर से नौ और खनिज विभाग की ओर से पांच लोगों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।








अवैध खनन करने के आरोप में 14 पर मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें