फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने की पुलिस मंगलवार की रात करीब दस बजे विषहम मोड़ के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक चोर को गिरफ्तार की। उसकी निशानदेही पर घर में छिपाकर रखी गई तीन और बाइकें बरामद हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिला। पुलिस बुधवार को चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोनू सरोज पुत्र फूलचंद देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहीट गांव का निवासी है। पेशेवर चोर है। सीओ ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद पांडेय मंगलवार की रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान विषहम मोड़ पर एक बाइक सवार आते हुए दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर मोनू के पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने गाड़ी का पेपर मांगा तो नहीं दिखा पाया। पूछताछ के दौरान पता चला कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने मोनू से पूछताछ की तो उसने बताया कि चोरी की तीन और बाइक बेचने के लिए वह अपने घर पर रखा हुआ है। तलाशी के दौरान उसके घर से तीन और बाइक बरामद हुई। मोनू के विरुद्ध केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें