फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव में एक महिला की बीतों दिनों अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तियरी गांव के नई बस्ती निवासी रामभजन की पत्नी जमुनी देवी की सोमवार की देर शाम दिलदारनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को नगसर थाना क्षेत्र के गगरन निवासी मृतका के पिता राम अवतार ने कोतवाली में तहरीर देकर मृतका का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर देकर पोस्टमार्टम की इच्छा जाहिर की थी। इस पर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। अगर पिता की तरफ से मामले में दूसरी कोई तहरीर दी गई तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें