फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदकर किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के बारीखास गांव के पास शुक्रवार की शाम नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती की दूसरे दिन शनिवार की सुबह उसकी लाश पानी में उतराई मिली। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। मृत किशोरी शमाबानो (15) पुत्री कलामुद्दीन दीदारगंज थाना क्षेत्र के दिघिया गांव की रहने वाली थी। वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के बारीखास गांव निवासी अपने मामा अबूसाद के घर रहती थी। उसका दीमागी हालत ठीक नहीं था। परिवार के लोग इलाज करवा रहे थे। वह शुक्रवार की शाम को घर से निकली और तमसा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों के जरिए शमाबानो को ढूंढवाने का प्रयास की, पर कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह उसकी लाश पानी के बाहर उतराई हुई थी। प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद चंद्रभाष्कर द्विवेदी ने बताया कि मानसिक स्थित ठीक न होने की वजह से वह पानी में कूद गई थी। लाश पीएम को भेजवा दी गई। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें