फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शूटर पकड़े गए, असलहा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी । जीयनपुर कोतवाली पुलिस गुरुवार को दो ऐसे बदमाशों को शूटरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से असलहे भी बरामद किए हैं। की है। हालांकि पुलिस के किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर क्षेत्र में इस बात की जोरों पर चर्चा है कि जीयनपुर पुलिस के हत्थे चढ़े यह दोनों बदमाश ही रुपये लेकर 16 जुलाई की रात रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव निवासी प्रधान रामप्रवेश चौहान को गोली मारी हैं। इस घटना को सेठाकोली के पूर्व प्रधान उमेश यादव ने अंजाम दिलवाया है। घटना के संबंध में रामप्रवेश के साथ मौजूद रहे गांव के पूर्व बीडीसी शेषनाथ मौर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पूर्व प्रधान उमेश यादव और उसके भाई सहित चार लोगों को आरोपित किया है। पुलिस उमेश यादव और उसके भाई को गिरफ्तार कर ली है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों को शूटर बताया जा रहा जो रुपये लेकर गोली मारे थे। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि दो बदमाशों के गिरफ्तारी के संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें