फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के चलते मनबढ़ों ने ढहाई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के लोहरही समेदा गांव में शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने रंजिश के चलते एक पक्ष की दीवार को ढहा दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने चली आई। जहां दोनों पक्ष के लोग बैठाए गए हैं। घटना के संबंध में शनिवार की शाम तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। लोहरही समेदा गांव निवासी रामाश्रय पुत्र खरभान अपने मकान से सटा दीवार जोड़कर टिनशेड रखे हुए हैं। दो माह पूर्व तेज हवा के चलते टीनशेड गिर गया। रामाश्रय के मुताबिक उसका टिनशेड गिर जाने के बाद पड़ोसी धर्मेंद्र यादव टीनशेड नहीं रखने दे रहे थे। वह बीचो-बीच से रास्ते की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब मनबढ़ों ने रामाश्रय की दीवार को ढहा दिया। घटना को लेकर उपजे तनाव की जानकारी होने पर सिधारी थाने की पुलिस पहुंची। एक पक्ष से रामाश्रय और दूसरे पक्ष के धमेंद्र यादव को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां दोनों पक्षों को बैठाया गया है। प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग बैठे हुए हैं। आपस में सुलह-समझौते की बात कर रहे हैं। घटना की अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें