फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिलीदान चिलबिली गांव के सिवान में छह नवंबर को गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली सपना सिंह चंद की हत्याकर फेंकी हुई लाश के मामले में मुख्य आरोपी अकिल अजहर शेख उर्फ विकन को रौनापार थाने की पुलिस कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और सपना चंद का आधार कार्ड गन्ने के खेत से बरामद हुआ। चाकू और आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस आरोपी विकन को जेल के अधिकारियों को सौंप दिया। एसओ रौनापार दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि सपना की हत्या में चालक सहित दो लोग गिरफ्तार कर लिए गए थे। जबकि अजहर शेख उर्फ विकन फरार था। वह देवरिया कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। कोर्ट से विकन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और सपना का आधार कार्ड आदि बरामद कर उसे पुन: जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें