बलरामपुर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के पास मंगलवार की रात 11 बजे अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने एक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायलों में शैलेष (25) पुत्र यमुना, दिनेश (22) पुत्र सूर्यभान निजामाबाद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के निवासी हैं। मंगलवार को एक बाइक पर सवार होकर कहीं गए हुए थे। रात को घर लौट रहे थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। जैसे ही फरिहां बाजार के पास पहुंचे कि अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने शैलेश को रेफर कर दिया।