फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली विक्रेता से चेन और रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव के पास मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे घात लगाए बैठे बदमाशों ने मछली विक्रेता को लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसके गले से चेन और 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के सीताराम मुहल्ला निवासी उदयभान (24) पुत्र विक्रम निषाद मछलियों का बड़ा व्यवसायी है। वह जगह-जगह तालाबों में भी मछली पालन करवाया है। जहां से मछलियां लाकर वह शारदा तिराहे के पास बेचता है। दीपावली के अवसर पर ग्राहकों की भीड़ अधिक होने की वजह से दुकान बंद करने में देर हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे उदयभान अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही हथिया गांव के पास पहुंचा कि वहां पहले से बदमाश तीन से चार की संख्या में बैठे हुए थे। बदमाश उदयभान को रोककर उसके जेब से रुपये निकालने लगे। उसने विरोध किया तो लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही 15 हजार रुपये और गले से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर उदयभान के परिवार के लोग पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल मुआयना कराया। सीओसिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से सच का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें