बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर मुहल्ले में स्थित एक भवन निर्माण में मजदूरी कर रहे मजदूर की रविवार की सुबह छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। मृत मजदूर गुलाब मौर्य (50) पुत्र रामधारी सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा रसुआं गांव का निवासी था। वह मजदूरी करता था। रविवार को हरवंशपुर मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के भवन के दूसरे तल के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इस दौरान असंतुलित होकर नीचे गिरकर घायल हो गया, लोग जब तक गुलाब को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। गुलाब मौर्य एक बेटा और एक बेटी का पिता था।