बलरामपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसकर और सड़क हादसे में घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती दो युवक और एक अधेड़ की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस इनकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। मृत मूलचंद (50) पुत्र नरायन सिधारी थाने के सरायसादी गांव का निवासी था। वह सोमवार को पैदल कहीं जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। तभी से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चार बेटा और दो बेटियों का पिता था। इसीक्रम में मऊ जिले के दोहरीघाट थाने के भीखारीपुर गांव निवासी सुरेंद्र (35) पुत्र हरिलाल दो अगस्त को घर के पास दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। इसीक्रम में कप्तानगंज थाने के भिकहरा गांव निवासी रमेश यादव (29) पुत्र कृष्ण सात अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गया था। बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।