फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर ने कहा बलात्कार, पुलिस ने किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 27 मार्च को किशोरी को अगवा कर बलात्कार किए जाने की पुष्टि जिला महिला अस्पताल के डाक्टर द्वारा किए जाने के बाद भी पुलिस उसे छेड़खानी मान रही है। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग तक से शिकायत की है। इस मामले की जांच पड़ताल के लिए गांव में कभी भी जांच टीम आ सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 27 मार्च की भोर में खेत के लिए निकली थी। रास्ते में घात लगाकर उसके गांव के पवन राय ने अपने साथी के साथ उसे अगवा कर लिया और पांच सौ मीटर दूर ट्यूबवेल पर उठा ले गया। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके सिर पर प्रहार कर बेहोश कर दिया। सुबह परिवार के लोगों को किशोरी ट्यूबवेल पर अर्धनग्न हाल में मिली। घरवालों का कहना है कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया जहां बलात्कार की पुष्टि हुई। महिला डाक्टर ने यह बात स्वयं पीड़िता के पिता को फोन पर बताई थी। लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट छेड़खानी और मारपीट की धारा में दर्ज कर पवन राय को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपी अभी तक नहीं गिरफ्तार हो सका। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर दो मई को किशोरी के पिता ने लालगंज बाजार के भीरा चौक पर धरना प्रदर्शन और आत्मदाह का एलान किया तो पुलिस ने उसे रात को उठा लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। तीन मई को गांव के लोगों ने भीरा चौक पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया। हालांकि एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के आश्वासन पर मामला शांत हो गया। एसपी सिटी ने दूसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होने की बात कही थी, पर आरोपी नहीं गिरफ्तार हो सका। उधर, न्याय के लिए पीड़िता के पिता ने राष्ट्रीय महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें