लालगंज । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बालडीह गांव में स्थित एक तालाब में सोमवार की रात जहर डालने से करीब दो लाख रुपये मूल्य की मछलियां मर गई। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बालडीह गांव निवासी अशोक चौरसिया ने गांव में ही घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में मत्स्य पालन किया था। सोमवार की रात किसी ने तालाब में जहर डाल दिया। जिससे करीब दो लाख रुपये की मछलियां मर गई। मंगलवार की सुबह अशोक मछलियों को देखने के लिए तालाब पर पहुंचा तो मछलियां मरकर पानी की सतह पर उतराई हुई थी। अशोक चौरसिया ने मंगलवार को गंभीरपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।