फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नगदी सहित साढ़े तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के मुक्तीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में बुधवार की रात घर के पीछे मौजूद नीम के पेड़ के सहारे घुसे चोर दस हजार रुपये नगदी सहित साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित रामपलट बिंद बरदह थाना क्षेत्र के मुक्तीपुर गांव के निवासी हैं। बुधवार की रात चोर रामपलट के मकान के पीछे नीम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़े और वहां से सीढ़ी के रास्ते घर में उतर गए। चोर कमरों का ताला तोड़कर आलमारी और बक्से में रखे दस हजार रुपये नगदी सहित साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह रामपलट का परिवार सोकर उठा और भीतर का दृश्य देखकर दंग रह गया। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। घर वालों ने थाने में तहरीर दी। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें