फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में किशोर ने आग लगाकर दी जान

Thu, 23 Nov 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
आलोक की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर किशोर ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। आग का गोला बनकर आधे घंटे तक घर में इधर से उधर भागते किशोर को पड़ोसियों ने किसी तरह बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


  कोतवाली क्षेत्र के कोठिलिहाई निवासी मुन्ना, पत्नी ज्ञानमती व बड़े पुत्र दशरथ के साथ हिमाचल प्रदेश मेें रहकर मजदूरी करता हैं। गांव में उसका छोटा पुत्र आलोक (16) दादी रनुआ व चाचा राजा के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को उसकी दादी पड़ोस के घर गई थी।

घर में चाचा के साथ आलोक मौजूद था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद चाचा बाजार की ओर चला आया। आलोक ने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।  कुछ देर बाद पड़ोसियों ने घर से आग व धुआं निकलता देखा तो घर के अंदर आलोक आग का गोला बना घूम रहा था। किसी तरह सबने मिलकर उसे बचाया और देर शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना उसके माता-पिता को हिमाचल प्रदेश में दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें