आजमगढ़ । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पांच हजार रुपये का ईनामी गनिका यादव ने गुरुवार को पुलिस के बढ़ते दवाब के चलते अदालत में आत्मसर्मण कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
करैला गांव निवासी गनिका यादव गांव का प्रधान है। रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 30 लोगों के मौत का एक यह भी जिम्मेदार है। शराब का कारोबार करने वाले गनिका यादव भी क्षेत्र में कच्ची शराब की सप्लाई किया करता था। सात जुलाई को रौनापार और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने से हुई 30 लोगों की मौत के बाद पुलिस की जांच में शराब की सप्लाई करने वालों में गनिका यादव का नाम प्रकाश में आया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। गिरफ्तारी न होने की दशा में बुधवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने उसके घर कोर्ट द्वारा जारी नोटिस सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस भी चस्पा कराई थी।