फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की सुबह शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्रिस्तान के जमीन की पैमाइश कराकर शव को दफन कराया।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में नैरून्निशा 65 पत्नी स्व. मोहर्रम की बुधवार की रात मौत हो गई। परिवार के लोग शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में पहुंचे। तभी दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए और शव को दफनाने से रोक दिया। इससे तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम मेंहनगर जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार गजानंद दुबे, सीओ लालगंज एसपी तोमर और थानाध्यक्ष चंद्र भाष्कर द्विवेदी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव में स्थित कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश कराई और शव को दफन कराया। वहीं ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे दूसरे समुदाय का अतिक्रमण हटवाया। शव दफनाने के बाद स्थिति सामान्य होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम मेंहनगर जैनेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन और कब्रिस्तान की जमीन का गाटा संख्या अगल-बगल है। दोनों जमीनों की पैमाइश कराकर अलग-अलग करने के बाद शव को दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें